भागलपुर, मई 22 -- भारत-पाक सरहद पर तैनात इस्माइलपुर निवासी सेना के शहीद जवान संतोष कुमार यादव का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को उनके सात साल के बेटे लक्ष्य ने मुखाग्नि दी। बिहार से अब तक चार जवान अपनी कुर्बानी दे चुके हैं। इस्माइलपुर दियारा में अंतिम संस्कार के मौके पर जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी, एसपी प्रेरणा कुमार सहित जिले के कई अफसर मौजूद रहे। गया से सेना के कमांडेंट भी अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे थे। वहीं खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र और गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौके पर मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान शही संतोष अमर रहे के नारे गूंजते रहे। दिन के लगभग 1 बजे शहीद संतोष के सात वर्षीय पुत्र लक्ष्य ने चिता पर मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में इलाके के लोग बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.