भागलपुर, जून 2 -- इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी टोला, भिट्ठा गांव निवासी शहीद संतोष कुमार यादव (हवलदार) के संपिडन और शांति भोज कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे और शहीद के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद संतोष कुमार यादव ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हमने केंद्र और बिहार सरकार से मांग की कि शहीद के परिवार को शीघ्र एक सरकारी नौकरी और जो मुआवज़ा अब तक लंबित है, उसे अविलंब प्रदान की जाए। इसके साथ ही, हमारी ओर से शहीद संतोष कुमार यादव के नाम पर एक एंबुलेंस समर्पित किया जाएगा, जो उनके नाम को सदैव जीवित रखेगी और क्षेत्र के लोगों की सेवा में समर्पित रहेगी। कहा की भिट्ठा गांव को मॉडल गांव बनाया जाएगा। जो भी कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.