हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह की 169 वीं शहादत दिवस मनाया गया । इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में शामिल लोंगो ने दोनो शहीदों की जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा ने कहा कि शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह 1857 भारतीय विद्रोह के महानायक थे । उन्होंने झारखंड में ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ मिलकर संघर्ष किया । शेख भिखारी टिकैत उमराव सिंह के दीवान और सेनापति थे, जिन्होंने गुरिल्ला युद्ध कर अंग्रेजों को रोका । उन्होंने ईस्ट कम्पनी की सेनाओं को रांची पर कब्जा करने से रोकने के लिए चुटूपालू घाटी के पेड़ों को काटकर कम्पनी के सेनाओं को आगे बढ़ने में बाधा डाली और आठ जनवरी 1958 ...