जामताड़ा, जनवरी 8 -- शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस मनाया जामताड़ा, प्रतिनिधि। नव मुस्कान फाउंडेशन संस्था ने मदरसा नेजामिया गरीब नवाज, पाकडीह सर्खेलडीह में झारखंड के वीर सपूत शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना इशाक अंसारी ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को दोनों शहीदों के भारत की आजादी के लिए दिए गए बलिदान और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों के बीच कॉपी, कलम और चॉकलेट का भी वितरण किया गया। संस्था के सलाहकार कौरेश अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई में झारखंड के शहीद शेख भिखारी और राजा ...