रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को- शिक्षा के माध्यम से समग्र विकास, विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) व सोसाइटी ऑफ जियो-साइंटिस्ट्स, झारखंड के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार सुबोध कांत सहाय ने शिक्षा को राष्ट्र के विकास का आधार बताया और कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। विधायक सुरेश बैठा ने शिक्षा को समाज निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता डॉ अनल सिन्हा ने समग्र विकास के वैज्ञानिक, सामाजिक और शैक्षणिक आयामों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। प्रो ज्योति कुमार, प्रो एके चैधरी, प्रो संजय मिश्रा, डॉ एलजीएसएन शहदेव...