रामगढ़, जनवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की रामगढ़ इकाई की ओर से गुरुवार को चुटुपालू घाटी स्थित शहीद स्थल पर शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी ने कहा कि शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह ने 1857 की आज़ादी की पहली लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका। दोनों वीरों को बिना किसी मुकदमे के 8 जनवरी 1858 को चुटुपालू घाटी के निकट पेड़ पर फांसी दे दी गई। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने बताया कि अमर शहीद शेख भिखारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.