रांची, जनवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। अमर शहीद शेख भिखारी समारोह समिति ने शुक्रवार को पुंदाग में शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव का शहादत दिवस मनाया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्यमंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए। इस दौरान शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई और बनारस के कव्वाल ताहिर चिश्ती और रौनक जहां के बीच कवाली पेश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंदे मुंडा ने की। समारोह स्थल के आसपास मेला और बच्चों के लिए झूला भी लगाया गया था। मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, तनवीर खान, मुजीब अली, कुर्बान खान, विधायक राजेश कच्छप, शहीद शेख भिखारी की परपोती शेख इम्तेशम अली सहित कई लोग काफी संख्या में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.