कोडरमा, जून 10 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के शहीद सीआरपीएफ शशिंद्र कुमार शर्मा की पुण्यतिथि पर जिले के सामाजिक संस्था केएसएच यूथ फाउंडेशन व कोबरा 203 बटालियन संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोबरा 203 के डिप्टी कमांडेंट रविकिरण, एनसीसी 45 झारखंड बटालियन से नाईब सूबेदार घसीटा राम, एसएम(सेना मेडल), शहीद शशिंद्र कुमार शर्मा की माता शारदा देवी, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, पूर्व नगर उपाध्यक्ष संतोष यादव, समाजसेवी विनय कुमार सिन्हा उर्फ बेलू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बारी-बारी से शहीद जवान शशिंद्र कुमार शर्मा के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर दिलीप शर्मा, केएसएच यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कु...