चम्पावत, नवम्बर 9 -- लोहाघाट। नगर से लगे गांव रायनगर चौड़ी के मुख्य द्वार पर शहीद शंकर दत्त राय की प्रतिमा और स्मारक का अनावरण किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को पीजी कॉलेज के पास रायनगर चौड़ी के मुख्य द्वार पर ग्राम प्रधान जानकी देवी की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शहीद शंकर दत्त राय की प्रतिमा का अनावरण किया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक, डीएम मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, सैनिक कल्याण विभाग के सहायक अधिकारी हीरा सिंह धौनी, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव रहे। इस दौरान शहीद के भाई शिक्षक कमल राय ने बताया कि 22 जुलाई 1996 को 26 वर्ष की आयु में दुश्मनों के साथ आरपार की लड़ाई में वह शहीद हो गए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.