रांची, फरवरी 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सिलागाई में 17 फरवरी को आयोजित होनेवाले शहीद वीर बुधू भगत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में बंधु तिर्की ने कहा कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ समन्वय स्थापित कर मुख्य अतिथि का चयन किया जाए, ताकि समारोह और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हो सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि समिति द्वारा तैयार करनेवाले मांग पत्र में आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों की राय शामिल की जाए, जिससे क्षेत्र की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया। जानकारी दी कि सात फरवरी को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समारोह को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक ...