कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शहीद वीर अब्दुल हमीद अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेयी, हाजी इरफान सोलंकी, नसीम सोलंकी और डॉ. निसार अहमद ने शहीद वीर अब्दुल हमीद की बहू फरीदा नसरीन को सम्मानित किया। समाज में सामाजिक कार्यों, शिक्षा और खेल जगत में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले 20 महानुभावों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शाहिद कामरान, डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित, जफर इकबाल, मिनी सक्सेना आदि शामिल रहे। शाह आलम, हाजी सलाउद्दीन, सैय्यद नवाब अली आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...