बक्सर, जनवरी 2 -- रोचक मुकाबला पश्चिम बंगाल व झारखंड की टीमों के बीच खेला गया अंतिम क्षणों में झारखंड की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली फोटो संख्या- 12, कैप्सन- शुक्रवार को इटाढ़ी के उनवांस गांव स्थित खेल मैदान मे खिलाङियों से परिचय प्राप्त करतीं वर्षा पान्डेय। इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उनवांस गांव निवासी शहीद विनय दूबे की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय, मुखिया अनिल सिंह, अशोक सिंह, टुनटुन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिनोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व आयोजक द्वारा अतिथियों को माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। म...