देवरिया, मार्च 29 -- भटनी। क्षेत्र के छपिया जयदेव निवासी शहीद विजय कुमार मौर्य के पिता रमायन सिंह मौर्य का निधन गुरुवार की रात हो गया। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। शहीद विजय कुमार मौर्य के भाई अशोक मौर्य के गांव पहुंचने पर शनिवार को पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर जिलापंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, ग्राम प्रधान इंदल यादव, सचिन कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...