गुमला, दिसम्बर 1 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना रोड स्थित शहीद लोहरा उरांव की प्रतिमा स्थल पर सोमवार को उनकी 54वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की धर्मपत्नी बंधइन देवी,पुत्र मंगलनाथ उरांव, पुत्रवधू अनुराधा देवी, पोता अंश उरांव और पोती बरखा उरांव ने भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की।इसके बाद पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाइक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, परिजन और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया। शहीद के भतीजा बसंत उरांव, सुशीला देवी, फूलमनी देवी, प्रोफेसर मदन मुंशी उरांव, चरवा उरांव, संजय महतो समेत कई लोगों ने पुष्प अर्पित किए।पूर्व सैनिक कैप्टन लोहरा उरांव, गंदुर उरांव, निवास उरांव, अरविंद कुजूर, यादराम साहू, चंद्रनाथ उरांव, डीएन भगत और सावि...