फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा शहीद राजा नाहर सिंह का 169वां बलिदान दिवस आगामी नौ जनवरी को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन दशहरा मैदान स्थित राजा नाहर सिंह की प्रतिमा परिसर में किया जाएगा। नाहर सिंह मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की जाएगी। इसके बाद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ज्ञान रतन पुरस्कार देकर प्र...