बक्सर, जनवरी 9 -- युवा के लिए --- डुमरांव। शहीद रविकांत सिंह की याद में हर वर्ष डुमरांव में राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट आयोजित कराया जाता है। यह टूर्नामेंट राज हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होता है, जहां से वे मैट्रिक की पढ़ायी पूरी किए थे। आयोजन समिति के संयोजक नरेन्द्र नाथ ने बताया कि राज्य स्तर व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क कर टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही देश के सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के खेल संस्थानों से भी संपर्क कर टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए बातचीत चल रही है। सभी कार्य पूरा होते ही इस माह के अंत में टूर्नामेंट शुरू कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि खिलाड़ियों को खाने-पीने व ठहरने का बेहतर प्रबंध किया जा रहा है। फिलहाल, खेल मैदान को समतल कराते हुए घास हटाने का कार...