बक्सर, जनवरी 9 -- डुमरांव, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट शहीद रविकांत सिंह की याद में हर वर्ष मनाया जाता है। यह टूर्नामेंट उस राज हाईस्कूल के खेल मैदान में जहां वे मैट्रिक तक पढ़ाई किय थे। इसके संयोजक नरेन्द्र नाथ ने बताया की देश के सभी राज्य स्तरीय और अतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से संपर्क कर उनसे समय लिया जा रहा है। साथ ही देश के सभी राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश के खेल संस्थानों से सभी टूर्नामेंट में शामिल होने के लिये बातचित चल रही है। सभी कार्य अंतिम दौर में है। सभी कार्य पूरा होते ही इस माह के अंत में टूर्नामेंट शुरू करने का समय घोषित कर दिया जाएगा। खिलाड़ियों को ठहरने का भी प्रबंध किया जा रहा है। खेल मैदान समतल कराते हुए घास को हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...