शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र स्थित शहीद म्यूजियम परिसर में शहीद म्यूजियम कम्युनिटी की ओर से गेट टुगेदर, लाइट एंड साउंड शो और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, कविता पाठ और ऐतिहासिक प्रस्तुति के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक और शहादत की विरासत को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद के लोकगीतों के संकलनकर्ता डा संजय पांडे के लोकगीतों से हुई। इसके बाद श्रवण दीक्षित, डा राज बहादुर, आशीष ब्रह्मात्मज और मृदुल शुक्ला ने कविता पाठ किया। लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन का प्रसारण किया गया, जबकि म्यूजिकल फाउंटेन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित, एसएस विधि कॉलेज के प्राचार्य डा जय शंकर ओझा, जीएफ कॉलेज के डा रईस को सम्मानित किया गया।...