हजारीबाग, फरवरी 1 -- इचाक, प्रतिनिधि। शहीद मेला के संचालन को लेकर बोधी बागी मैदान में संचालन समिति की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने की एवं संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया। बैठक में मेला को ऐतिहासिक बनाने को लेकर चर्चा हुई। सतह ही पांच फरवरी को उद्घाटन के रूपरेखा तय किया गया। इसके बाद कोष संग्रह, स्वागत कमेटी आदि कमिटी का गठन किया गया। बैठक में संरक्षक लखन कुमार मेहता, कुमार केशव, मुनेंद्र प्रसाद मेहता, रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य केदार मेहता, पूर्व मुखिया विजय मेहता, समाजसेवी निर्मल मेहता, संगीता देवी, उपाध्यक्ष मुखिया नंदकिशोर मेहता, महासचिव राजेंद्र यादव, गौतम कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष मधुसूदन मेहता, सीताराम मेहता कैलाश मेहता, डॉ अर्जुन मेहता, उमेश प्रसाद मेहता, लक्ष्मण कुमार सह सचिव कृष्णा सिंह शामिल हुए।

हिंदी हिन्...