बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जिले में प्रस्तावित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) को अमर शहीद मंगल पाण्डेय का नाम देने की मांग की है। मंगलवार को सदन में अपने भाषण के दौरान राज्य मंत्री ने बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपए का प्राविधान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के प्रति आभार जताया। कहा कि इसकी मांग जिले में लम्बे समय से हो रही थी। मेडिकल कालेज बन जाने से बलिया के साथ ही आसपास के जिलों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाकों को भी फायदा मिलेगा। अंसारी ने मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद मंगल पांडेय ज़ी के नाम समर्पित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.