अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- राजेसुल्तानपुर। शहीद भगवान सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को राजेसुल्तानपुर के उनके पैतृक गांव पोखर भिटटा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद भगवान सिंह गत 17 जुलाई 2022 को राष्ट्र की सेवा करते हुए नियंत्रण रेखा पर शहीद हो गए थे। वीर शहीद भगवान सिंह के पिता महेंद्र सिंह देश के प्रति अपने पुत्र के प्रेम को लोगों के सामने रखते हुए भावुक हो गए। इस दौरान देश भक्ति संगीत से लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना हिलोरे लेने लगी। लोगों ने अपने शहीद लाल को सलामी देते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने व मुख्य अतिथि हवलदार सिंह रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक जयराम विमल, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, योगेंद्र नाथ तिवारी, विवेक सिंह, मनोज जायसवाल, ...