नैनीताल, मार्च 17 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने रुद्रपुर में स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के संबंध में स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई के लिए 7 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। मामले के अनुसार रुद्रपुर निवासी बबीता रानी ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर स्मारक स्थल के अनादर और अपमानजनक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है, कि स्मारक स्थल पर लगातार अपमानजनक गतिविधियां हो रही हैं, और नगर निगम इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई करने में असफल रहा है। आरोप लगाया कि कुछ लोग धार्मिक उद्देश्यों की आड़ में स्मारक स्थल पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं और इसे अपने प्रभुत्व में लेने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.