लखनऊ, फरवरी 23 -- शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड 13 स्थित आशुतोष विहार, तकरोही में 200 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद प्रतिनिधि अरविंद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय शंकर पाण्डेय, कल्पेश द्विवेदी, रामखेलावन राजपूत, सियाराम पाण्डेय, कुलदीप यादव, शंभूनाथ तिवारी, रमेशचंद्र मिश्रा, बृजकिशोर विश्वकर्मा और डूंगर सिंह बिष्ट सहित कई सम्मानित कॉलोनीवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। पार्षद प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाया कि गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...