खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया, नगर संवाददाता देश की आजादी में शहीद भगत सिंह की कुर्बानी को हम भुला नहीं सकते हैं। यह बातें लोजपा रामविलास के पार्टी कार्यालय में शहीदे आजम के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला प्रभारी दुर्गेश सिंह ने रविवार को कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने की। इस दौरान लोजपा रा के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह एवं पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं शहीद भगत सिंह के शहादत को याद करते हुए कार्यकर्ता को देश हित एवं समाज के लिए त्याग एवं कुर्वानी देने की सिख लेने की बात कही एवं पार्टी संगठन को भी धारदार बनाने की दिशा में सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष शिवराज या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.