लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। इन्दिरानगर आवासीय महासमिति की ओर से रविवार को मैथली शरण गुप्त वार्ड के सेक्टर-22 चौराहे पर बनी शहीद भगत सिंह चौक पर जाकर पुष्प चढ़ाये और याद में दीप जलाये। सहासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने शहीदों को याद करते हुए बताया कि देश की आजादी के लिए जान पर खेलने वाले भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को देश कभी भुला नहीं पायेगा। इस दौरान मैथली शरण गुप्प वार्ड के सेक्टर 22 चौराहे के चौक पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति लगवाने की मांग सीएम से की। शहीदों को नमन करने वालों में देवी शरण त्रिपाठी, पीके जैन, सुनील त्यागी आदि लोग शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.