मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद बैकुंठ शुक्ल शहादत दिवस आयोजन समिति ने गयाजी स्थित शहीद बैकुंठ शुक्ल पार्क चाण्क्यपुरी कॉलोनी में में शनिवार को बैठक की। इसमें मुख्य अतिथि शहीद परिवार के अरुण कुमार शुक्ल और सीपीआई नेता चंदेश्वर चौधरी शामिल हुए। इसमें स्वतंत्रता सेनानी शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर गयाजी केंद्रीय कारा का नामकरण करने एवं उनकी आदमकद प्रतिमा गयाजी स्थित शहीद बैकुंठ शुक्ल पार्क में स्थापित कराने पर चर्चा हुई। बैठक में गयाजी के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं छात्र-नौजवान उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.