कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। कमला नेहरू पार्क में चन्द्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने मंगलवार को अमर शहीद वासुदेव बलवन्त फड़के के बलिदान दिवस पर शहीद प्रेरणा सभा आयोजित की। वयोवृद्ध सेनानी पुत्र विजय नारायण शुक्ल ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें एक बेजोड़ देश भक्त क्रान्तिकारी बताकर नमन किया। अध्यक्षता करते हुए संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी ने शहीद के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में राज कुमार अग्निहोत्री, प्रताप साहसी, अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला, अजित खोटे, प्रतिभा साहू, रवि दत्त मिश्र, हरि शंकर पाल, माजिद इरशाद और वेदांश पाण्डेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...