हजारीबाग, जनवरी 6 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद बबुनी महतो का 30वां शहादत दिवस मंगलवार को उनके पैतृक गांव खरना पंचायत के चलकरी में मनाया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया। शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद के पुत्र किशोर कुमार मंडल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण झारखंड आंदोलनकारियों की वजह से हुआ है। आंदोलन के दौरान कई लोगों को जेल की यातनाएं सहनी पड़ी तो कई लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इनमें से एक शहीद बबुनी महतो भी थे। जिन्होंने पूर्व विधायक स्व. टेकलाल महतो के साथ कदम से कदम मिलाकर महाजनी, सामंती तथा सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाया। वर्ष 1995 में उनकी साजिशन हत्या कर दी गई। आज वे हमारे बीच नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.