हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर। नि.सं. शहीद पुलिस अफसर धर्मदेव प्रसाद सिंह की 59 वीं पुण्य तिथि बुधवार को सदर प्रखंड के कुतुबपुर कोठी गांव में भव्य समारोह पूर्वक मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके वीरता कार्य की चर्चा की गई। इस मौके पर गरीब बच्चों के बीच कॉपी-पेंसिल और अन्य पठन-पाठन सामग्रिया बांटी गई। इस मौके पर श्रीश्री 108 संत जय मंगला बाबा पहुंचे थे। समारोह का संचालन शिक्षिका डॉ.सुधा शर्मा ने किया। लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, इंजीनियर शुभम शंकर, नीलम सिंह, राजीव रंजन, उदय शंकर प्रसाद सिंह, श्रीकांत पासवान सहित गांव और आसपास के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। हाजीपुर- 08- बुधवार को हाजीपुर मे शहीद पुलिस अफसर धर्मदेव प्रसाद की 59 वीं पुण्यतिथि...