चंदौली, मई 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव निवासी 35 वर्षीय शहीद हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह के घर बुधवार को सपा सांसद वीरेन्द्र के साथ सपा नेता पहुंचे। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बधाया। घटना के बाद परिवार के लोग इससे उबर नहीं पा रहे हैं। बीते दिनों जौनपुर में पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह को पशु तस्कर पिकअप वाहन से रौंदते हुए फरार हो गये थे। वह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। बीते शनिवार को गोवंश तस्करों की गाड़ी रोकते समय पशुतस्करों ने पिकअप से रौंदते हुए दुर्गेश सिंह को मौत के नींद सुला दिया। घटना के चार दिन बाद भी परिजनों के आंखों का आसूं थम नहीं रहे है। बुधवार को सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.