उरई, दिसम्बर 1 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को शहीद पार्क तथा कोंच बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। शहीद पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में मानक अनुरूप ईंटों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पार्क निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क का विकास शहर के सुदृणीकरण और जनसुविधा से जुड़ा कार्य है, इसलिए गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों अनिवार्य हैं। इसके बाद डीएम रैन बसेरा कौंच बस अड्डा तथा रेलवे स्टेशन पहुंचे। बढ़ती सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने रैन बस...