लखनऊ, मार्च 5 -- व्यापारियों की समस्याओं पर सुलतानपुर रोड स्थित एक निजी होटल में बुधवार को बैठक हुई। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शहीद पथ पर ई रिक्शा, ई पिकअप रिक्शा पर रोक का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने कहा कि दुकान से खरीद और बिक्री के माल को लाने ले जाने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है। इससे क्षेत्र के कई बाजारों पर असर पड़ रहा है। इनमें खुरदही, अर्जुनगंज, गोसाईंगंज, गोमती नगर विस्तार, फैजाबाद रोड, इंदिरा नगर के व्यापारी शामिल हैं। उनको माल भेजने के लिए छोटी गाड़ियों को भी कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवेदी बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.