लखनऊ, अप्रैल 4 -- इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियन के बीच आईपीएल मैच के कारण शुक्रवार को फिर शहीद पथ पर ट्रैफिक प्लान ध्वस्त हो गया। गोमतीनगर विस्तार में सदर तहसील से लेकर सुलतानपुर रोड तक शाम चार बजे से रात आठ बजे तक वाहन रेंगते रहे। इससे कमता से अर्जुनगंज, सुलतानपुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। खासकर मलेशेमऊ चौकी के सामने बने शहीद पथ के रैंप से स्टेडियम पहुंचने में करीब 45 मिनट लग गए। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी फंस गई। इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को शाम 7:30 बजे आईपीएल का क्रिकेट मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियन के बीच खेला गया। स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से दर्शकों के लिए एंट्री खोल दी गई थी। इससे शहीद पर करीब दो बजे से ही ट्रैफिक दबाव बनने लगा। शाम चार बजे ट्रैªफिक जाम की स्थिति भयावह हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.