लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ लगातार शहीद पथ पर कॉमर्शियल छोटे वाहनों को रोके जाने का विरोध कर रहा है। इसी क्रम में आशियाना, गोमती नगर, अयोध्या रोड, नीलमथा और चिनहट के व्यापारियों ने बैठक की। व्यपारियों ने कहा कि यदि नगर निगम शहीद पथ की सर्विस रोड दुरुस्त करा दे व्यापारियों एवं आम जनता को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिल सकती है। सर्विस रोड तो बना दी गई है लेकिन बीच-बीच में बंद है। सर्विस रोड सही करवा कर व्यापारियों की छोटी बड़ी गाड़ी जाने दी जाएं। कम से कम एक रास्ता व्यापारियों को मिले। शहीद पथ या सर्विस रोड। ऐसा नहीं किया गया तो व्यापारी यातायात पुलिस और नगर निगम के विरोध में सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने की। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.