रामगढ़, अगस्त 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को कोठार स्थित निर्मल महतो चौक में झारखंड आंदोलन के पुरोद्धा निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मनोज कुमार महतो ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर अपने सम्बोधन में मनोज कुमार महतो ने कहा की शहीद निर्मल महतो का जन्म 25 दिसम्बर 1950 ई को हुआ था। कहा की उनका जीवन संघर्ष और बलिदान से परिपूर्ण था। वे किसान और मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे । उनका त्याग और बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कहा की उन्होंने ही छात्र संगठन ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन का गठन किया गया था। कहा की हम सभी शहीद निर्मल महतो के बताए मार्ग पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.