रांची, अगस्त 7 -- सिल्ली। शहीद निर्मल के शहादत दिवस पर आजसू पार्टी सिल्ली विधानसभा के तत्वावधान में सिल्ली झारखंड मोड़ पर शुक्रवार सुबह 9 बजे वीर शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी, पंचायत एवं ग्राम प्रभारी, मुखिया, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य, महिला समिति सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत आमजनों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.