रांची, अगस्त 9 -- बुंडू, संवाददाता। झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करनेवाले शहीद निर्मल महतो की कुर्बानी को भुलाई नहीं जा सकती। देश के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसा जान की कुर्बानी दी है। उक्त बातें झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहीं। वह बुंडू में शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो ताऊ चौक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा शहीद निर्मल महतो झारखंड के गरीबों के मसीहा थे। सभा को केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो, प्रोफेसर केसी महतो, पूर्व प्रिंसिपल डॉ जयराम महतो भागीरथ मुंडा रतन सिंह मुंडा, मदन कुमार महतो, निरंजन कोइरी, सत्यनारायण सिंह, लखीराम, नंदकिशोर आदि समर्थक मौजूद थे। इसके अतिरिक्त आजसू पार्टी की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.