आगरा, मई 31 -- शहीद नगर में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास और बाग राजपुर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पिछले कई दिन से यह समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर निगम के वार्ड 77 के भगत सिंह की मूर्ति टैगोर पार्क में लगे नलकूप से क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। कुछ समय से गंदा और सीवर का पानी नलों में आ रहा है। बदबूदार पानी से बीमारी का खतरा सता रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्रीय निवासी शाहीन, शबनम, बेबी, शहजाद कुरैशी, रिजवाना, सोनी, मोनी ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नजदीक स्थित मस्जिद के पास लगे पानी प्लांट पर पानी भरके लाते हैं। वहां जमावड़ा लगा रहता है। कुछ परिवार पान...