आगरा, जनवरी 9 -- शहीद नगर क्षेत्र में दुर्घटनाओं का कारण बन रही नाले की पुलिया के क्षतिग्रस्त मैनहोल को नगर निगम ने शुक्रवार को ठीक करा दिया। शहीद नगर पुलिस चौकी के पास स्थित पुलिया पर बना मेनहोल लंबे समय से जर्जर था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। क्षतिग्रस्त मैनहोल के कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती थी। बारिश या नाले के ओवरफ्लो होने पर मेनहोल दिखाई नहीं देता था। दोपहिया और चारपहिया वाहन उसमें फंसकर हादसे का शिकार हो रहे थे। सूचना मिलने पर नगर निगम ने मौके पर टीम भेजी और तत्काल मरम्मत कार्य कराया। मेनहोल को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त किया गया। अधिशासी अभियंता एवं प्रभारी मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में जर्जर मेनहोल और पुलियाओं की निगरानी की जा रही है। खतरे की स्थिति मिलने पर तुरंत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.