भदोही, फरवरी 23 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार की रात शहीद अग्निवीर धीरज गुप्ता के पैतृक गांव जेठूपुर पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी। मांग की कि शहीद के परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दे। परिवार के किसी एक सदस्य को सेना में नौकरी दी जाए। परिजनों को वे सारी सुविधाएं मिलें जो सैन्य परिवार को मिलती हैं। कहा कि पहले जवान वीआरएस लेता था तो उसे सारी सुविधाएं मिलती थीं। अग्निवीर योजना में चार साल की सेवा ने सैनिकों का सम्मान कम किया। अग्निवीर धीरज गुप्ता का बलिदान ऐसी योजनाओं का दुष्परिणाम है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेटर दयाशंकर, जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...