शामली, जनवरी 30 -- राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज में शुक्रवार को शहीद दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दो मिनट का मौन रखकर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि शहीदों का सर्वाेच्च बलिदान सभी को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, विचार और संक्षिप्त वक्तव्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें अहिंसा, सत्य एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.