हजारीबाग, जनवरी 31 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में कुष्ठ उन्मूलन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बापू को नमन करते हुए पूरे क्षेत्र से कुष्ठ रोग का उन्मूलन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में शामिल हजारीबाग सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में खास है। आज के दिन पूज्य बापू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके शहीद दिवस पर कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। गांधीजी ने कुष्ठ रोगियों के साथ रहकर उनके दर्द को समझा और समाज को यह सिखाया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। कहा कि कुष्ठ रोग एक दीर्घकालिक बैक्टीरिया जनित रोग ह...