लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, संवाददाता। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों के सम्मान में 02 (दो) मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की। डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करते...