कन्नौज, जनवरी 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पुराना सौरिख बस स्टॉप स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जन आंदोलन फ्रंट (कांग्रेस) के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार दुबे ने कहा महात्मा गांधी का बलिदान आज भी हमें सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जब गांधीजी को गोली मारकर शहीद कर दिया गया था। आज के इस दौर में उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों पर चलती रही है और आगे भी चलेगी। वर्तमान में देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन गांधीजी की शिक्षाएं हमें एकजुट होक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.