पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई l इस अवसर पर पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रथम इकाई सीए राजेश एस झा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेज़ी विभाग के विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.