हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाड़ खेड़ा, गौलापार में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बापू के जीवन, सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों और अतुलनीय योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी के बलिदान को नमन किया। प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस दौरान हरीश चन्द्र जोशी, गोविंदी आर्या, पूरन नाथ, लाखन सिंह नौला, कमल मोनी, कैलाश चन्द्र भट्ट, और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...