अमरोहा, जनवरी 31 -- शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर जिले के सभी थानों और चौकियों में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एसपी ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता अनके देशभक्तों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का देश में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है, जहां सत्य और अहिंसा मूल मंत्र है। उन्होंने सभी से शहीदों के आर्दशों पर चलने और उनके बलिदान का सदैव याद रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एएसपी राजीव कुमार सिंह के अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.