बिजनौर, मार्च 24 -- शहीद दिवस के अवसर पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन चरित्र तथा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। ग्राम शादीपुर स्थित विवेक पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तकालय प्रभारी नितिन मौर्य ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया।सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन का रुख मोड़ दिया था। सरदार भगत सिंह ने पूर्ण स्वराज की मांग को बुलंद किया और अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए किया। इस अवसर पर तीनों क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में तीनों बलिदानियों के क्रांतिकारी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में गौतम भूईयार, अमित मौर्य, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.