वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। शहीद दिवस पर शुक्रवार को कचहरी (कलक्ट्रेट) में सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम पोर्टिको में सुबह ठीक 10.59 बजे एक मिनट तक सायरन बजाया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने सायरन की ध्वनि के साथ दो मिनट मौन रखा। दो मिनट बाद पुनः सायरन बजाया गया। संयोजन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर एडीएम (फाइनेंस) सदानंद गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर, एडीसी (सिविल डिफेंस) विवेक कुमार, डिविजनल वार्डेन संजय राय, डिप्टी डिविजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, सीबी सिंह, अयन बोस, अंजनी कुमार सिंह, अजय यादव, उमेश ...