सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहीद दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले शहीदो को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, पीडी, आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट के सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में दो मिनट का मौनधारण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...